फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
16 पीबीटीपी 26,27
विज्ञापन



मझोला (पीलीभीत)। मझोला-दियूनी डैम मार्ग पर जोशी कॉलोनी के पास लकड़ी लदे ट्रक ने खरीदारी करने आए टोंडरपुर निवासी किसान हाजी इशहाक को कुचल दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घबराए चालक ने खुद को एक दुकान में बंद कर लिया। पुलिस ने बाहर निकालकर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम टोंडरपुर निवासी 60 वर्षीय हाजी इशहाक खेती करते थे। सोमवार की दोपहर को वह घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए जोशी कॉलोनी आए थे। यहां जोशी कॉलोनी बाजार पहुंचते ही मझोला-दियूनी डैम रोड पर उनको लकड़ी लदे ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक ने घबराकर खुद को पास की एक लकड़ी की दुकान में बंद कर लिया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिवार वालों से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक को एक बेटा इरशाद और बेटी इशरत जहां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें