खेकड़ा में विद्युत आपूर्ति 18 घंटे से ठप, परेशानी
खेकड़ा (बागपत)।
नगर की पिछले 18 घंटे से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति को लेकर लोग परेशान हैं। परेशान लोगों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की।
नगर की बिजली आपूर्ति सोमवार की सुबह करीब चार बजे खेकड़ा डूंडाहेड़ा के बीच उच्च क्षमता की लाइन में आए फाल्ट के कारण ठप हो गई। लाइन में आए फाल्ट को दोपहर करीब तीन बजे ठीक किया। इसके बाद गंदे नाले पर बिजली का खंभा गिर गया। जो शाम तक विद्युत कर्मियों ने ठीक किया। इसके बाद जैसे ही आपूर्ति दी वैसे ही लाइन में फाल्ट आ गया। देर रात्रि में आठ बजे तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
इससें लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम अफसरों समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा में पंद्रह दिन से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और ठप आपूर्ति को अविलंब चालू कराने की मांग की। इसमें सुनील, देवेंद्र कुमार, विनय, अभिषेक, संदीप, विपिन, मोहित, हरेंद्र, बिट्टू आदि रहे।