फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से शुरू होगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत ब्लाक स्तरीय चिकित्सालयों पर पुरुष व महिला नसबंदी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल अधिकारी परिवार नियोजन डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश के 57 जिलों को मिशन परिवार विकास में नियनित किया गया है। मिशन परिवार विकास में ऐसे जनपद को शामिल किया गया है जिनकी पूर्ण प्रजनन दर तीन प्रतिशत से ऊपर है। इसमें पीलीभीत को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में 27 जून से दस जुलाई तक आशा व एएनएम द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर लक्ष्य दंपति को चिह्नित किया गया है। 11 जुलाई से शुरू होने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान सभी लक्षित दंपतियों के नियोजित परिवार के लिए परामर्श व प्रत्येक ब्लाक स्तरीय चिकित्सालयों में महिला एवं पुरुष नसबंदी के लिए टीम की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें