खेकड़ा (बागपत)।
नगर में मुख्य मार्ग पर बैक ऑफ इंडिया के सामने के दुकानदारों ने प्रदर्शन कर पालिकाध्यक्ष से जलभराव की समस्या हल कराने की मांग की।
बुधवार की सुबह करीब दस बजे नगर में मुख्य पाठशाला मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने जलभराव होने से परेशान दुकानदार एकत्र हो गए। उन्होंने प्रदर्शन कर कहा नाली गंदगी से अटी होने के कारण आए दिन सुबह के समय मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही रोजाना जलभराव के कारण सड़क में भी गड्ढे बने हैं। जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष नीलम धामा से समस्या हल कराने की मांग की। इसमें कृष्ण कुमार, राजबीर, अकरम, सुरेंद्र, नितिन, विकास, अनिल, जोनी, प्रवेश, रियाजु, इमरान, संदीप आदि रहे।