फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब का गंदा पानी कालेज परिसर मे घुसने से बदबू के चलते छात्र, छात्राए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बसी इंटर कॉलेज में गंदा पानी भर गया। इससे बच्चे की पढ़ाई प्रभावित हो गई। क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित तालाब के गंदे पानी की समय रहते न तो संबंधित अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेकर सफाई कराई और न ही गंदे पानी की निकासी ही कराई। जून माह के अंतिम सप्ताह में तालाब का गंदा पानी उससे सटे जनता इंटर कॉलेज के परिसर में घुस गया। इससे कॉलेज में व्याप्त बदबू के चलते विद्यालय खुलने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने की भी संभावना बढ़ गई है। परेशान अभिभावकों एवं छात्र और छात्राओं ने तालाब की सफाई कराकर गंदे पानी की निकासी की अविलंब व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें