पीलीभीत। शासन ने पीलीभीत सहित 11 जनपदों में नए डिप्टी आरएमओ की तैनाती की है। इसमें अंबेडकरनगर में तैनात अविनाश कुमार झा को पीलीभीत का डिप्टी आरएमओ बनाया गया है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी पद रिक्त होने पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर कांती राठौर को करीब 10 माह पूर्व प्रभारी डिप्टी आरएमओ बनाया गया था। गत सीजन में धान और अब गेहूं की खरीद का कार्य उन्हीं की देखरेख में हुआ। अब जब खरीद सीजन समाप्त हो चुका है तब शासन ने जिले में डिप्टी आरएमओ की तैनाती है। खाद्य आयुक्त अजय चौहान की ओर से जारी आदेश में 11 जनपदों में नए डिप्टी आरएमओ की तैनाती की गई है। इसमें अंबेडकरनगर में तैनात अविनाश चंद्र झा को पीलीभीत का डिप्टी आरएमओ बनाया गया है। पीलीभीत के अलावा सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, सीतापुर, ललितपुर, बरेली, झांसी, सोनभद्र, कौशाम्बी, बस्ती व फैजाबाद के डिप्टी आरएमओ भी बदले गए हैं। यहां बता दें कि करीब 20 माह बाद जिले में डिप्टी आरएमओ की तैनाती हुई है। डिप्टी आरएमओ आईसी गुप्ता के 31 जुलाई 2015 को सेवानिवृत्त होने के बाद एसएमआई आरएस यादव को प्रभारी बनाया गया था। उनके बरेली मुख्यालय संबंद्ध होने पर एमआई कांती राठौर को चार्ज दिया गया था।