जहानाबाद। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित लेडीज मेकअप की दुकान से 40 हजार रुपये चोरी हो गए। दुकान संचालक ने तीन युवतियों और एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला कच्ची हवेली निवासी दुकानस्वामी मो. उजैर ने बताया कि तीन अक्तूबर की शाम करीब चार बजे तीन युवतियां और एक युवक दुकान पर आए। युवतियों ने हार दिखाने को कहा। आरोप है कि हार दिखाने के दौरान गल्ले से 40 हजार रुपये निकालकर कपड़ों में रख लिए। इसके बाद हार पसंद न आने की बात कहकर वे चले गए। गल्ला देखने पर रुपये गायब मिले। दुकानदार ने पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे में एक युवती के कपड़ों में रुपये ले जाते दिखने का दावा किया है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। संवाद