फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रोकने के मामले में  40 लोगों पर मुकदमा

Fri, 06 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम को लेकर शाहजहांपुर जाते वक्त ट्रेन रोकने के मामले में आरपीएफ ने 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ मौके पर की गई फोटोग्राफी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रही ट्रेन संख्या 52230 को गांव जिंदपुरा के ग्रामीणों ने तीन दिसंबर को जिंदपुरा हाल्ट के समीप रेल पटरी पर खड़े होकर रोक लिया था। ग्रामीण जिंदपुरा के समीप लगे एक रेलवे फाटक को बंद न करने की मांग कर रहे थे। उस दौरान ग्रामीणों ने ट्रेन में सवार डीआरएम निखिल पांडेय का घेराव भी किया और रेलवे फाटक बंद न करने की मांग की। डीआरएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, तब कहीं जाकर ट्रेन शाहजहांपुर को रवाना हो सकी थी। घटना की जानकारी मेमो भेजकर आरपीएफ को पूरे मामले की जानकारी दी। इधर आरपीएफ ने ट्रेन रोकने के मामले में करीब 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रणय कुमार ने बताया कि इस मामले में 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मौके पर की गई फोटोग्राफी से आरोपियों की शिनाख्त कर उनके धरपकड़ के प्रयास किए जा रहेे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें