फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एलएच शुगर फैक्टरी में औचक निरीक्षण में मिली 3.75 लाख क्विंतल चीनी

Thu, 10 Sep 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरजी-1 रजिस्टर से मिलान में स्टॉक मिला सही, खांडसारी अधिकारी ने की जांच
विज्ञापन

फोटो-34
पीलीभीत। एलएच शुगर फैक्टरी में बुधवार को चीनी विभाग के खांडसारी अधिकारी ने चीनी के स्टॉक का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गोदाम में मौजूद चीनी की मात्रा का आरजी-1 रजिस्टर में दर्ज स्टॉक से मिलान किया। जांच के दौरान अभिलेख और भौतिक स्टॉक में कोई अंतर नहीं पाया गया। गोदाम में कुल 3,75,053 क्विंटल चीनी का स्टॉक दर्ज मिला।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान गन्ना विकास सहकारी समिति के सचिव प्रदीप कुमार अग्निहोत्री, खांडसारी निरीक्षक बरेली प्रथम देवेंद्र त्रिपाठी और गोदाम प्रभारी राकेश सिंह मौजूद रहे। खांडसारी अधिकारी बरेली आशुतोष प्रताप चंद ने गोदाम में रखी चीनी की मात्रा, अभिलेखों और स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने रजिस्टर में दर्ज विवरण के आधार पर स्टॉक का सत्यापन किया, जो सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें