लखीमपुर खीरी। देश को टीबी रोग से मुक्त करने की कवायद जारी है। बावजूद इसके जिले में रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। एक जनवरी से लेकर 21 जून तक जिले में टीबी रोगियों की संख्या सिर्फ 4875 थी, जो 30 सितंबर तक बढ़कर 8511 पहुंच गई। हालांकि जिम्मेदार बताते हैं कि टीबी रोगियों को खोजा जा रहा है। यही कारण है इनकी संख्या बढ़ रही है।
एक जनवरी से 21 जून तक टीबी रोगियों की जिले में संख्या सिर्फ 4875 थी। 30 सितंबर तक इनकी संख्या बढ़कर 8511 हो गई है। हालांकि पिछले साल दिसंबर तक इनकी संख्या 7921 थी, जिसमें से 7128 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 21 जून तक जिले में सबसे ज्यादा 304 टीबी रोगी निघासन में मिले थे। 30 सितंबर तक सबसे ज्यादा 716 टीबी रोगी गोला ब्लॉक में मिले हैं। लगातार जिले में टीबी रोगियों की बढ़ती संख्या से 2025 तक देश काे टीबी मुक्त करने के अभियान की सफलता पर सवाल उठ रहे हैं।
साल 2022 में मिले टीबी रोगी- 7921
जनवरी से 21 जून तक मिले टीबी रोगी-4875
22 जून से 30 सितंबर तक मिले मरीज- 8511
जिले में गोद लिए गए टीबी के मरीज-3293
टीबी रोगियों को खोजने के लिए निरंतर अभियान चल रहा है। लोग भी जागरूक होकर स्वयं सेंटर पर आकर जांच करवा रहे हैं। इसी वजह से टीबी रोगी सामने आ रहे हैं। वहीं लगातार स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। - डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी