फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज निकाले जाएंगे 360 ताजिये, 93 स्थान हैं संवेदनशील

विज्ञापन
शहर के एक इमामबाड़े में रखा ताजिया। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मोहर्रम पर मंगलवार को जिलेभर में 360 ताजिये निकले जाएंगे। चार थानों में नौ अतिसंवेदनशील और जिले में 93 संवेदनशील स्थान पुलिस ने चिह्नित किए हैं। अति संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कई दिन पहले ही प्लान तैयार कर लिया है। ताजियों के जुलूस सुबह दस बजे से शुरू हो जाएंगे। कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं करने दी जाएगी।
इन थानों में तैनात रहेगा अतिरिक्त फोर्स
सदर कोतवाली क्षेत्र छह इंस्पेक्टर, आठ सब इंस्पेक्टर, 50 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 15 महिला पुलिस कर्मी तैनात की जाएगी। सुनगढ़ी क्षेत्र तीन इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर, 25 हेड कांस्टेबल, आठ महिला पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा। न्यूरिया थाना क्षेत्र में दो सब इंपेक्टर 16 कांस्टेबल, जानाबाद थाना क्षेत्र में दो इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर, 25 कांस्टेबल, बरखेड़ा क्षेत्र में एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, 22 कांस्टेबल लगाए गए है। यह इन थाना क्षेत्रों को अतिरिक्त फोर्स दी गई है। जबकि स्थानीय फोर्स को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्रवार कितने ताजिये
थाना- संख्याव
सदर कोतवाली- 60
सुनगढ़ी 32
गजरौला 01
जहानाबा 72
अमरिया 24
न्यूरिया 12
बीसलपुर 32
बिलसंडा 24
बरखेड़ा 34
दियोरिया 04
पूरनपुर 23
माधेटांडा 25
सेहरामऊ 16
हजारा 12
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थान
थाना संवेदनशील अतिसंवेदनशील
सदर- 22 04
सुनगढ़ी- 06 02
गजरौला- 05 --
न्यूरिया- 05 --
अमरिया- 06 --
जहानाबाद- 15- --
बरखेड़ा- 08- 02
बीसलपुर- 10- --
पूरनपुर- 12- 01
दियोरिया- 01- --
सेहरामऊ- 03- --
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें