फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिक्षक निर्वाचन में पीलीभीत के 3501 मतदाता करेंगे मतदान

Fri, 09 Oct 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्तूबर को हाेने वाले चुनाव के लिए जिले में कुल 3501 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2037 पुरुष और 1464 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले में सात मतदान केंद्रों के अंतर्गत 11 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन से संबंधित व्यवस्था के तहत पीलीभीत, बीसलपुर, बरखेड़ा, पूरनपुर और अमरिया क्षेत्र में मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदाता सूची में शामिल शिक्षक इन निर्धारित केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
पीलीभीत तहसील कार्यालय में दो मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें उत्तरी भाग में 890 और दक्षिणी भाग में 411 मतदाता दर्ज हैं। अमरिया स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में भी मतदान की व्यवस्था की गई है। बीसलपुर तहसील कार्यालय में उत्तरी और दक्षिणी भाग के लिए अलग-अलग मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा और बिलसंडा के खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में भी मतदान की व्यवस्था रहेगी। पूरनपुर तहसील कार्यालय में कक्ष संख्या एक, 15 और आठ को मतदेय स्थल बनाया गया है। इसके अलावा कलीनगर तहसील कार्यालय में भी मतदान होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन के लिए जारी मतदाता विवरण में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या अलग-अलग दर्ज की गई है। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि जिले में कुल 3501 मतदाताओं के लिए 11 मतदेय स्थल निर्धारित है। संबंधित क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने निर्धारित केंद्र पर मतदान करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें