फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी पर सेतु निर्माण के लिए हरीपुर जंगल के कटेंगे 350 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी के धनाराघाट पर सेतु निर्माण के लिए 94.19 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होने पर हरीपुर जंगल में शुरू हुआ सर्वे कार्य पूरा हो गया है। सेतु निर्माण के लिए हरीपुर जंगल के 350 पेड़ कटेंगे। अधिकतर पेड़ साल और सागौन के हैं। अब संपूर्णानगर जंगल में सर्वे शुरू किया गया है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के शारदा नदी पार जाने के लिए अभी हर साल नदी पर पैंटून पुल बनाया जाता है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पुल हटाने और पुल तैयार कर आवागमन शुरू करने की तिथियां निर्धारित हैं। पुल हटने के बाद शारदापार आवागमन में लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
नदी पर पक्के पुल की मांग करीब दो दशक से की जा रही थी। हाल ही में सेतु निर्माण के लिए 269 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पूरनपुर-धौरी-कंचनपुर मार्ग पर धनाराघाट पर शारदा नदी सेतु मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य निर्माण के लिए 94 करोड़ 19 लाख 76 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन

सेतु निर्माण जहां किया जाना है उस क्षेत्र में हरीपुर और लखीमपुर की संपूर्णानगर रेंज का जंगल है। पांच दिन पहले सेतु निर्माण निगम के एसडीओ आशीष कुमार और हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में वन विभाग और सेतु निर्माण की टीमों ने सर्वे शुरू किया था। सर्वे में सेतु निर्माण को लेकर जमीन की नाप-जोख की गई। जंगल के कितने पेड़ कटेंगे, इसका विवरण जुटाया गया। हरीपुर के रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि हरीपुर जंगल में सर्वे पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें