फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कंपनी में काम दिलवाने के नाम पर ठगे 3.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव प्रताप डांडी निवासी प्रदीप कुमार ठगी का शिकार हो गए। आरोपी ने मोहाली की एक कंपनी में काम दिलाने के पर उनसे 2.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी जान-पहचान तरबगंज जिला गोंडा निवासी युवक से हुई थी। उसने काम काज के बारे में पूछा। मोहाली-पंजाब की एक विदेशी कंपनी में पैकिंग का काम दिलाने की बात कही। बताया कि 50 हजार रुपये कंपनी में लगवाने के जाएंगे। दो लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा होंगे, तब कंपनी पैकिंग के लिए माल देगी।
23 अप्रैल को मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से उसने 38 हजार रुपये उसे दिए। 2.12 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद वह मोहाली की एक कंपनी में ले गया। जहां पता चला कि ये एक मार्केटिंग कंपनी है। तब उसने अपने रुपये वापस करने को कहा। रुपये देने के बजाय वह उसे मोहाली में छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें