फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर के 34 नालों की होगी सफाई, शुरू हुआ कार्य

विज्ञापन
बागगुलशेरखां में नाला सफाई का कार्य करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मानसून की शुरुआत से पहले से ही नगर पालिका शहर के जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गई है। 34 नालों के सफाई टेंडर के बाद रविवार से नगर पालिका ने शहर में तलीझाड़ नाला सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत नगर पालिका ने शहर की मलिन बस्ती बाग गुल शेर खां से की है। कम दिन होने के चलते एक दिन में औसतन एक नाले की सफाई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2025 में नगर पालिका ने शहर के 27 वार्ड से लगे लगभग 32 छोटे-बड़े नालों की तलीझाड़ सफाई कराई। बावजूद बरसात में शहर का आलम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जैसा हो गया। 4-5 दिन तक शहर के कई इलाके जलमग्न रहे। नगर पालिका प्रशासन ने पूर्व में रणनीति बनाकर 34 नालों की तली-झाड़ सफाई कार्य की योजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी चुका है। इस बार भी लगभग 32 लाख से शहर के नालों की सफाई की जाएगी, जिसका कार्य रविवार से शुरू भी कर दिया गया है। शहर के वार्ड बाग गुल शेर खां मलिन बस्ती से इस बार नाला सफाई का कार्य शुरू किया गया है। रविवार को नाला सफाई के कर्मचारियों ने बाग गुल शेर खां में बंधा बांधकर कूड़ा एकत्र करने के साथ नाला सफाई के कार्य की शुरुआत की। संवाद


इन नालों की होनी है सफाई
नगर पालिका की ओर से निकाले गए 34 नालों के तलीझाड़ सफाई के टेंडर में गुलशन की पुलिया से देवहा नदी की ओर नाला सफाई कार्य, यशवंतरी रोड से शाही मियां की मजार तक नाला सफाई कार्य, नकटादाना चौराहा से वनकटी चौकी तक नाला सफाई कार्य, जामा मस्जिद से खकरा रोड धीरूभाई के मकान तक नाला सफाई कार्य, गौहनियां चौराहा से रेलवे पुलिया शुगर फैक्टरी के पीछे एवं पेट्रोल पंप से भगवान दास तक नाला सफाई कार्य, नौगवां चौराहा से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक नाला सफाई कार्य, रेलवे क्रॉसिंग से एसएसपी आवास कॉर्नर पुलिया तक, मनतशा मेडिकल से शाहजहां नर्सिंग होम तक नाला सफाई कार्य, पवन स्वीट्स से नकटादाना पुलिया एवं वाले मियां की पुलिया की ओर नाला सफाई कार्य, गोयल साब की कोठी से शिवशक्ति लॉन की ओर नाला सफाई कार्य, गन्ना तिराहे से कल्लू नर्सरी तक नाला सफाई कार्य सहित अन्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें