फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 20 ग्राम पंचायतों में लगेंगी 339 सोलर स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की 20 ग्राम पंचायतों में नेडा की ओर से सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। ग्राम पंचायतों का चयन विधायकों ने किया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय और बाबू कल्याण सिंह योजना शुरू की गई है। इन योजनाओं के तहत विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनहित के काम कराने हैं। स्ट्रीट लाइटें लगवाने और अन्य कार्यों में विधायक निधि से रकम जारी की जानी है। लाइटें लगाने की जिम्मेदारी नेडा को दी गई है।
जिले के चारों विधायकों ने 20 ग्राम पंचायतों का चयन कर सूची नेडा को सौंप दी है। इन ग्राम पंचायतों में अब 339 लाइटें लगवाई जाएंगी। लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन ग्राम पंचायतों की गलियां रात में जगमग रहने लगेंगी। जिले में बाबू कल्याण सिंह योजना के तहत 200 और पंडित दीनदयाल योजना के तहत 139 सोलर लाइटेंं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों योजनाओं को लेकर विधायकों की ओर से ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। लाइटें विधायक निधि से लगनी हैं। अब इनको लगवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। - अतुल कुमार श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी, नेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें