फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोजगार मेले में 33 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
बीसलपुर के परमेश्वरी दयाल आईटीआई कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्य​र्थियों को दिए गए
विज्ञापन
बीसलपुर। परमेश्वरी दयाल आईटीआई कॉलेज में सोमवार को आयोजित रोजगार मेले में 33 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन



मेले का उद्घाटन कॉलेज के संस्थापक विनोद राय ने फीता काटकर किया। यहां विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कई स्टॉल बनाए गए थे। विद्यार्थियों का पंजीकरण करने के साथ कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनका साक्षात्कार लिया।
इससे पहले विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा भी हुई, इसमें आईटीआई द्वितीय वर्ष के 149 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी किया गया। इसके बाद चयनित 33 विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कॉलेज के निदेशक निशांत राय, प्रशांत राय, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, शिक्षिका वर्षा सक्सेना, झागेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

-
मेले में पूरी तैयारी से आया था। नियुक्ति पत्र मिलने से खुश हूं। मंगलवार को कंपनी में जाकर योगदान दूंगा।
-सिद्धार्थ
-
चयन होने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। नियुक्ति पत्र मिला तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंगलवार को कंपनी मेंं जाकर योगदान करूंगा।
- अमर सिंह

-
चयनित होने की पूरी उम्मीद थी। साक्षात्कार और लिखित परीक्षा पूरी तैयारी से दी। चयन होने से मेरी मेहनत कामयाब हो गई।
- शिवम कुमार

बीसलपुर के परमेश्वरी दयाल आईटीआई कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को दिए गए

बीसलपुर के परमेश्वरी दयाल आईटीआई कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को दिए गए

बीसलपुर के परमेश्वरी दयाल आईटीआई कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को दिए गए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें