बिजली सही करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
पीलीभीत। 33 केवीए का जंपर कट जाने से शुक्रवार को आधे शहर की बिजली दो घंटे गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं रात में भी बिजली की आवाजाही के चलते लोगों को आराम नहीं मिल सका।
शहर के नकटादाना चौराहा स्थित 33 केवीए का जंपर कट जाने से शुक्रवार को निरंजनकुंज कॉलोनी, आवास विकास, ऑफीसर्स कॉलोनी, साईं धाम, संजय रॉयल पार्क, नेहरू पार्क के आस-पास, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, स्टेडियम रोड, नई बस्ती, काला मंदिर आदि स्थानों पर करीब दो घंटा तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी।
जेई ने बताया कि जंपर कट गया था, जिसे सही करा दिया गया। अन्य जगहों पर फेस व केबल की समस्या थी।
-
30 गांवों की बिजली आज रहेगी बाधित
गजरौला। बिजली उपकेंद्र नचनी घाट से जुड़े लगभग 30 गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। जेई गौरव सागर ने बताया की 33 केवीए लाइन पर जर्जर खंभों तथा लाइन को दुरुस्त किया जाना है। इसी कारण बिजली सप्लाई को बंद किया जाएगा। संवाद