पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव कंजा हरैया की प्रधान नीतू मित्रा के जांच के बाद डीएम ने गबन के आरोपों में वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया था। अब डीएम ने चेतावनी के साथ उनके अधिकारों को बहाल कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि दोबारा ऐसा मामला सामने आने के बाद पद रिक्त कर दिया जाएगा। वहीं सचिव और जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश भी दिए हैं। संवाद