जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कंजा नाथ पट्टी और शाही में लगी आग से चार किसानों का 33 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एक किसान का छह बीघा गन्ना जल गया तो दो किसानों के 1000 यूकेलिप्टिस के पेड़ जल गए।
शुक्रवार की सुबह करीब 10: 30 बजे गांव कंजा नाथ पट्टी में खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में किसी पक्षी के टकरा जाने से निकली चिंगारी से गांव निवासी राजू शर्मा के खेत के खेत में नरई में आग लग गई। आग से पट्टी निवासी रामपाल का 20 बीघा, डालचंद्र का तीन और गोपाल का दो बीघा गेहूं की फसल जल गई तो रामपाल, डालचंद, राकेश व संजीव पांडेय के करीब 1000 यूकेलिप्टिस के पेड़ जल गए। हाईटेशन लाइन में शार्ट-सर्किट से गांव शाही निवासी पुष्पा देवी पत्नी स्व. दामोदर दास का आठ बीघा गेहूं जल गया। शाही निवासी राम स्वरूप और बेचेलाल का छह बीघा गन्ना जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।