फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छुट्टी लेकर वोट डालने आ रहे युवक की हादसे में मौत, किशोर समेत तीन घायल

Fri, 19 Apr 2024 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में निजी नौकरी करने वाला युवक मतदान करने पीलीभीत आ रहा था। उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन
प्रदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में कंपनी से छुट्टी लेकर वोट डालने आ रहे युवक की बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव उगनपुर निवासी प्रदीप शर्मा (20) पुत्र रामबहादुर उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार को जिले में मतदान था। वोट डालने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। नवाबगंज से ऑटो से बरखेड़ा पहुंचे। काफी देर तक सवारी न मिल पाने पर दोस्त दीपक शर्मा (21) पुत्र तेजबहादुर शर्मा को बाइक लेकर बरखेड़ा बुलाया।

दोस्त दीपक, बाइक से प्रदीप को लेने बरखेड़ा पहुंचा। वापस घर आते समय नगरा चौराहे से आमडार जाने वाले मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में प्रदीप, उनका दोस्त दीपक और दूसरी बाइक पर सवार बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव आमडार निवासी रंजीत (20) पुत्र छोटेलाल और उसका मौसेरा भाई थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव बन्नहाई निवासी निखिल (17) पुत्र प्रेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रदीप शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें