पीलीभीत। विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का फर्ज निभाते हुए 32 लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लिया। एसएसबी जवानों ने भी कार्यक्रम में अपनी पूरी सहभागिता निभाई।
रविवार सुबह 10 बजे से भीषण गर्मी में भी जागरूक लोग रक्तदान करने को आगे आए। शाम चार बजे तक एसएसबी के 14 जवान, सामाजिक संस्था, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत कुल 32 लोगों ने रक्तदान किया।
शहर के डॉ. प्रदीप कुमार दिलवानी ने रविवार को शिविर में पहुंचकर 99वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। वहीं, शिविर में ओमप्रकाश, सुरेंद्र, संजीव गोस्वामी, निमित अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, आनंद मिश्रा, शिरीश सक्सेना, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, अद्वितीय अग्निहोत्री, विनोद सिंह, ओमकार, विजय कुमार, रिजू दास, मनोज कुमार, ललित कुमार, सतेंद्र पाल, धमेंद्र, अमित कुमार, दिनेश चंद्र, अंजूल कुमार, दुर्गा प्रसाद, प्रवीण कुमार, तेज प्रताप, अरुण कुमार, प्रतिपाल सिंह, विभांश, सुमित, अरुण सिंह, मोहित, अनूप ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, उप प्राचार्य डॉ. अरूण कुमार, डॉ. विभूति गोयल, दिग्विजय, आकांक्षा सक्सेना, कपिल, ब्रजेश, अमित आदि लोगों का सहयोग रहा।