पीलीभीत। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कलीगगर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में पहुंची 32 शिकायतों में महज चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतों के संबंध में संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने निर्देश दिए कि अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण के लिए मौका मुआयना करेंगे। इसमें दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना होगा। साथ ही जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता के आधार पर जांच कराई जाए। निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। राजस्व संबंधी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाए।
डीएम ने बताया कि सोयाबीन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में 50-50 एकड़ के दो सोयाबीन क्लस्टर बनाए गए है। उन्होंने कलीनगर क्षेत्र में बनाए गए सोयाबीन क्लस्टर के नौ प्रगतिशील किसानों का सोयाबीन का बीज उपलब्ध कराया। इस मौके पर एसपी सुकीर्ति माधव, सीएमओ डॉ. भुवन चंद्र पंत सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। भाकियू नेता गुरदीप सिंह ने ज्ञापन देकर कहा कि माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर पुलियों का निर्माण बेहद धीमा है। बरसात में कार्य बहने का खतरा है। लोक निर्माण विभाग लापरवाह बना हुआ है। संवाद