फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बछिया को निवाला बनाया, कुत्ते को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गभिया सहराई/पीलीभीत। इंडो-नेपाल सीमा से सटे इलाके में पिछले लंबे समय से दहशत का पर्याय बने तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात जंगल से बाहर निकला तेंदुआ ग्राम महाराजपुर की आबादी में पहुंच गया। यहां दिग्विजय विश्वास के घर में घुसकर तेंदुए ने आंगन में बंधी बछिया पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे खेतों की ओर ले जाकर निवाला बना लिया। आहट पर भौंके कुत्ते को भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना के बाद नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में सात माह पूर्व से तेंदुए का आतंक है। यहां नौजल्हा जंगल क्षेत्र से बाहर निकलकर तेंदुए आधा दर्जन गांव की सीमा में चहलकदमी कर मवेशियों को निवाला बन रहे हैं। हालांकि बढ़ती सक्रियता के बाद पूर्व में गंभीर हुए टाइगर रिजर्व के अफसरों के मुख्यालय के निर्देश पर दो तेंदुए भी पिंजरे में कैद कर जंगल क्षेत्र में छोड़े जा चुके है, लेकिन इसके बाद तेंदुए की दहशत कम नहीं हो सकी है। क्षेत्र में सक्रिय तीसरे तेंदुए ने आबादी क्षेत्र में दस्तक देकर मवेशियों को निवाला शुरू कर दिया। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए लगातार निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों से भी जागरूक रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें