फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूूल भरी आंधी ने किया आम और गेेहूं का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिनभर की गर्मी के बाद सोमवार दोपहर तीन बजे अचानक धूलभरी आंधी आई। आंधी में गेहूं और आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं पेड़ों की टहनिया टूटकर गिरने से करीब एक घंटे बिजली बाधित रही। पिछले कई दिनों से मौसम गर्म था। हवा न चलने से लोग खासा परेशान थे। सोमवार सुबह से भी मौसम में कोई बदलाव नहीं रहा। तेज धूप खिली रही और लोग पसीना-पसीना होते रहे। दोपहर तीन बजे के बाद अचानक मौसम में कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन बदलाव सा दिखा। पहले तेज हवा चलने पर लोग राहत मिलने की बात शुरू ही कर सके थे कि धूल भरी आंधी आ गई। यह सिर्फ पांच-सात मिनट रही। आंधी से खेतों पर पड़ी गेहूं की लांक उड़ गई। इससे किसानों का नुकसान हुआ। आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा। शहर से बाहर के हिस्सों में आंधी की वजह से फ्लैक्स बोर्ड गिर गए। कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनिया तारों पर टूटकर गिर गईं। इसमें बिजली भी करीब एक घंटे के लिए बाधित रही। हालांकि आंधी शुरूआत में ही बिजली सप्लाई बंद किए जाने से अधिक नुकसान नहीं हुआ। आंधी थमने के बाद इसको ठीक कराकर बिजली व्यवस्था सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें