फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थी की मौत के बाद निकाल ली खाते से धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी की मौत के बाद आवास निर्माण के लिए उसके बैंक खाते में पहले से पहुंची दूसरी किस्त की धनराशि निकाल ली गई। मामला संज्ञान में आने पर विकास विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। खंड विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेकर ग्राम पंचायत सचिव का स्पष्टीकरण तलब किया है। खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे ने बताया कि वर्ष 2016-17 में गांव पड़रिया के रामचंद्र लाल को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। आवास की पहली किस्त की चालिस हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर उसके खाते में धनराशि भेजी गई। लाभार्थी ने पहली किस्त की धनराशि से आवास का निर्माण शुरू कराया। इसके बाद लाभार्थी को दूसरी किस्त के रूप में सत्तर हजार रुपये की धनराशि तीन अक्तूबर 2017 को जारी कर धनराशि उसके खाते में भेजी गई। इस दौरान पंद्रह अक्तूबर 2017 को लाभार्थी रामचंद्र की मौत हो गई। तब से आवास अधूरा रहा। मार्च माह में समीक्षा के दौरान लाभार्थी का आवास अपूर्ण होने पर जब जानकारी की गई। तब मालूम हुआ कि लाभार्थी की मौत हो गई। सचिव को जारी धनराशि वापस कराने के निर्देश दिए गए। पड़ताल पर पता लगा कि लाभार्थी की मौत के बाद खाते में भेजी गई दूसरी किस्त की धनराशि सत्तर हजार रुपये लाभार्थी के खाते से एटीएम से निकाल ली गई। लाभार्थी की मौत के बाद उसके खाते से निकाली गई धनराशि किसने निकाली। इसकी जांच की जा रही है। धनराशि एटीएम कार्ड से निकाली गई है। ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही मानते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें