फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवल के 311 किसानों के नाम सूची से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव गोवल के 311 किसान पंजीकरण सूची में नाम न होने से परेशान हैं। ये एक पखवाड़े से कृषि उपसंभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा। गोवल के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि गांव के 402 किसानों ने एक वर्ष पूर्व कृषि उपसंभाग कार्यालय में किसान पारदर्शी योजना के तहत पंजीकरण कराया था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जब कृषि उपसंभाग कार्यालय से तहसील कार्यालय में कृषक पंजीकरण सूची गई तो उसमें गांव के केवल 91 किसानों के ही नाम थे। 311 किसानों के नाम सूची से गायब हैं। कृषि उपसंभाग कार्यालय के प्रौद्योगिकी प्रबंधक अनिल वर्मा ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने सामने गोवल के 402 किसानों के पंजीकरण कराए थे, लेकिन सूची में अब केवल 91 किसानों के ही नाम हैं। वंचित किसानों के पंजीकरण फिर से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें