फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे में सुलह को धमकाया, दस लाख रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में दर्ज कराई रिपोर्ट में सुलह करने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने पहले पीड़ित को धमकाया। इसके बाद दस लाख रुपये की रंगदारी न देने पर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दे डाली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के दियोरा गांव निवासी राजकमल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मई 2014 को उसके पिता दिनेश कुमार के साथ पिपरिया मंडल और मुड़िया हुलास गांव के कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए 55 हजार रुपये लूट लिए थे। इसकी रिपोर्ट उसी समय दर्ज करा दी गई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि अब आरोपी दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सुलह करने का दबाव बना रहे है। आए दिन गाली गलौज कर धमकी दी जा रही है। आरोप है कि आरोपियों ने बीते दिनों पीड़ित से दस लाख रुपये रंगदारी मांगी और न देने पर पिता-पुत्र की हत्या करने की धमकी दी है। जिसके बाद से पूरा परिवार भयभीत है। थानाध्यक्ष बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी पिपरिया मंडन गांव निवासी जगदीश प्रसाद, भानुप्रताप, शिवशंकर, अनिल प्रसाद, गोविंद और मुड़िया हुलास गांव निवासी दिनेश मिश्रा के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें