फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा नगर क्षेत्र में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में नगर के मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, पथ प्रकाश के लिए लाइटें लगवाने, पेयजल व्यवस्था कराने सहित साढे़ तीन करोड़ के छह प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को दोपहर बारह बजे बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नगर पालिका चेयरमैन संगीता धामा एवं अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने नगर के सभी वार्डों के सभासदों की बैठक ली। बैठक में खेकड़ा नगर में एक दर्जन मुख्य मार्गों का चयन कर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। ताकि नगर के मुख्य मार्गों से गुजरने वाले लोग तीसरी आंख की नजर में रहेंगे। नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे नगर की सफाई अच्छे से हो सकेगी। पथ प्रकाश के लिए मार्गों पर नई लाइट लगवाने, खराब लाइटों को ठीक कराने, नगर के जिन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है वहां पर पाइप लाइनें लगाकर पेयजल आपूर्ति चालू कराने समेत सर्व सम्मति से साढे़ तीन करोड़ के करीब आधा दर्जन प्रस्ताव पारित किए। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, अमित डागर, शंकित धामा, सभासद प्रत्यक्ष गुप्ता, सुधीर धामा, साबिर अंसारी, राजेंद्र यादव, संदीप धामा, राजीव गोयल, डॉ. भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, नरेश धामा, नजीर मलिक, राकेश धामा, शिक्षा देवी, सुशीला देवी, रहीसा बेगम, अनुज धामा, महबूब अली, अमरीश कुमार, अंकित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें