खेकड़ा (बागपत)।
नगर में स्थित गांधी प्याऊ पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में भगवान राम के वनवास जाने की लीला का मंचन किया गया। कैकेयी, मंथरा, दशरथ, राम बने कलाकारों ने खूब तालियां बजवाई और लक्ष्मण के भावुक होने के दृश्यों पर दर्शकों की सराहना मिली। रामलीला मंचन में प्रधान पुनीत शर्मा, दीपक शर्मा, नरेश शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, पुष्पेंद्र कुमार, उमेश शर्मा, तरुण गुप्ता, नवाब सिंह, मनोज जैन, प्रवेश शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेंद्र यादव आदि रहे।