फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नत बीज लेकर फसल उगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कृषि विज्ञान केंद्र पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में कृषक गोष्ठी का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किसान राजकीय बीज भंडार पर उपलब्ध उन्नत किस्मों के सरसों आदि फसलों के बीज लेकर फसल उगाएं। डॉ. संदीप चौधरी ने किसानों को गेहूं की फसल के बारे में जानकारी दी। डॉ. रविंद्र मलिक ने किसानों को प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की जानकारी दी। कृषि रक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह ने किसानों को कृषि रसायन की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। सहायक कृषि विकास अधिकारी विक्रम सिंह ने किसानों को कम लागत मे उन्नत किस्म की फसलें उगाकर अधिक मुनाफा कमाने की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। भूमि संरक्षण अधिकारी ने किसानों को भूमि संरक्षण के बारे में जानकारी दी। डॉ. तेजबीर सिंह ने किसानों को जैविक खेती के बारे में बताया। इस दौरान खेकड़ा राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी शैलेंद्र कुमार, किसान श्याम सिंह, धूम सिंह, योगेश कुमार, कृपाल सिंह, अशोक, नरेंद्र, बिजेंद्र, प्रदीप, पुष्पेंद्र, धीरज, कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें