फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने पहुंच शुरू कराया बाईपास रोड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
7 पीबीटीपी 11,15
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने शुरू कराया बाईपास रोड का निर्माण
- बरेली रोड स्थित रपटुआ नदी पर बाईपास रोड हो गया था ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। बरेली से आए पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता ने शुक्रवार को अपनी मौजूदगी में बरेली रोड के भड़रिया मोड़ पर रपटुआ नदी पर बाईपास रोड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इस दौरान क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक ने मुख्य अभियंता से विभाग के स्थानीय अधिकारियों की शिकायत की।
विज्ञापन

15 अगस्त को बरेली रोड के भड़रिया मोड़ के पास रपटुआ नदी पर बना बाईपास रोड पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। जिससे उधर का यातायात पूरी तरह से बंद हो चल रहा है। लोग बरखेड़ा और नवाबगंज होते हुए बरेली आ जा रहे हैं, जिसमें उनके समय, पैसे का दुरुपयोग भी हो रहा है और काफी दिक्कत भी हो रही है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने रपटुआ नदी पर पटरी बनाकर पैदल यात्रियों और बाइक चालकों के निकास का बंदोबस्त कर दिया है, लेकिन चौपहिया वाहनों के निकास का कोई बंदोबस्त नहीं किया है। क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने पीडब्ल्यूडी बरेली के मुख्य अभियंता राकेश राजवंशी से इस मामले की शिकायत की थी। मुख्य अभियंता ने शुक्रवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और रपटुआ नदी पर अपनी मौजूदगी में बाईपास रोड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। मुख्य अभियंता ने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राना को एक सप्ताह के भीतर हर हालत में बाईपास रोड का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए है। देव स्वरूप पटेल ने मुख्य अभियंता को बताया कि पीडब्ल्यूडी के स्थानीय अधिकारियों ने बाईपास रोड बनाने में अनावश्यक रूप से काफी विलंब किया है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी बरेली के अधीक्षण अभियंता डीके मिश्रा, अवर अभियंता अक्षय वीर, चितरंजन प्रसाद और जीएन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें