फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद 20 अभ्यथर्यिं ने कराई काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
05 पीबीटीपी 37
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद 20 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग
पीलीभीत। 41556 शिक्षक भर्ती को लेकर हुई द्वितीय चरण की काउंसलिंग में भाग लेने आए अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। शाम तक चली काउंसलिंग में 20 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर 41556 शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 279 पदों को लेकर प्रक्रिया चल रही है। बीएसए कार्यालय में रविवार को हुई काउंसलिंग में 276 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। रविवार देर शाम शासन द्वारा 20 अवशेष अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग में शामिल करते इनकी काउंसलिंग सोमवार को कराने के आदेश दिए गए। इधर, सोमवार सुबह होते ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का तो सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन बीएसए कार्यालय में जन्माष्टमी पर्व के चलते सन्नाटा ही पसरा रहा। अभ्यर्थियों ने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की तो उन्हें इंतजार करने को कहकर टरका दिया गया। घंटों इंतजार के बाद करीब एक बजे काउंसलिंग शुरू हुई। अभ्यर्थियों ने बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति समेत अन्य समिति सदस्यों के समक्ष पहुंचकर अपने अभिलेख जमा किए। करीब साढ़े तीन बजे तक चली काउंसलिंग में सभी 20 अभ्यर्थी शामिल रहे। बीएसए ने बताया कि चार सितंबर को दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प पत्र भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें