फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर एरिया में दोनों देशों के वन कर्मियों ने संयुक्त रुप से की कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
02 पीबीटीपी 38
विज्ञापन

बार्डर एरिया में दोनों देशों के वन कर्मियों ने संयुक्त रुप से की कांबिंग
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए हाथियों से हुई कांबिंग
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। संपूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र के नेपाल से सटे इलाके में मंगलवार को तेंदुए का शव बरामद होने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को दोनों देशों के वनकर्मियों ने सीमा पिलर नंबर 23 से 26 तक हाथियों की सहायता से गश्त की। एक ओर टाइगर रिजर्व का लग्गा भग्गा का जंगल व दूसरी ओर नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी का जंगल क्षेत्र हैं। यह समूचा इलाका नेपाल सीमा से सटा हैं और दोनों ओर आरक्षित वन क्षेत्र हैं।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव के चलते वन्यजीवों की चहल कदमी बढने लगी है। मंगलवार को संपूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र के नेपाल से सटे इलाके में एक तेंदुए का शव बरामद होने बाद अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आरक्षित वन के वन्यजीव सीमा के दोनों ओर खुले आम विचरण करते हैं जिसके तहत बुधवार को टाइगर रिजर्व के नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी के वन दारोगा गजेेंद्र ने वनकर्मियों के साथ हाथियों की मदद से संयुक्त कांबिंग की। वनकर्मियों ने सीमा पिलर नंबर 23 से 26 तक कांबिंग कर वन्यजीवों की सुरक्षा का जायजा लिया और आस पास के लोगों से वन्यजीवों से संबंधित जानकारी ली। नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर गरीश कुमार ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सीमा से सटे दोनों देशों के वनकर्मी संयुक्त रूप से हाथियों का सहारा लेकर कांबिग की गई। एक माह के अंतराल से कांबिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें