फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम डूंड़ाहेड़ा स्थित श्री बालाजी आश्रम में महा मंडलेश्वर श्री भैया दास महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीराम कथा में भगवान राम की बाल लीलाओं की वर्णन किया। कथा के सातवें दिन मंगलवार को बाल साध्वी राधा देवी ने कहा कि भक्ति में इतनी शक्ति है कि उसके प्रताप से आप कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। भगवान राम की भक्ति करने से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। महाराज दशरथ ने अपने राज्य में जनता की सेवा की। वह अपनी प्रजा को पुत्र समान ही मानते थे। जिस कारण परमात्मा उनके स्वभाव और सेवा से प्रसन्न हो गए और पुत्र रूप में दशरथ जी के आंगन में बाल लीला की। मनुष्य को जीवन में कुछ समय भगवान की भक्ति में भी लगाना चाहिए, तभी मानव कल्याण संभव है। इस दौरान ब्रज मंडल के अध्यक्ष महा मंडलेश्वर प्रेमदास जी कोकिलावन शनि धाम मठाधीश मथुरा, जल वाले गुरुजी बेहटा, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र, दिनेश, प्रेमदास, प्रवीन, सुनील, जितेंद्र, राज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें