खेकड़ा (बागपत)। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने कहा प्रतिबंध लगाने के बाद भी पॉलिथीन का इस्तेमाल किया तो संबंधित व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा।
खेकड़ा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान के नेतृत्व में सोमवार को शाम के समय पाठशाला बस स्टेंड पर पॉलिथीन बैन को लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने दुकानों पर पॉलीथिन की जांच की व व्यापारियों से इसका न प्रयोग करने की अपील की। पॉलिथीन को रविवार से समूचे उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। ईओ ने ग्राहकों से भी घर से कैरी बैग या थैला लेकर आने को कहा। दुकानदारों व लोगों से मिलकर पॉलीथिन पर रोकथाम की जानकारी दी व इसके उपयोग पर सजा की चेतावनी भी दी। बताया कि योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर टीमें बनाई गई हैं। टीमों में पुलिस, प्रशासन व चिकित्सा टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है।