विपक्ष का महागठबंधन नेतृत्वविहीन,औचित्यहीन : मेनका
केंद्रीय मंत्री ने सरकार के चार साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां
08पीबीटीपी1
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इस चार साल में गांव, गरीब को ऊपर उठाने के लिए जितने विकास काम किए गए उतना इससे पहले कभी नहीं किए गए। विपक्ष के महागठबंधन को उन्होंने नेतृत्वविहीन और औचित्यहीन करार दिया।
अपने दो दिवसीय जिला दौरे पर यहां पहुंची मेनका गांधी ने शुक्रवार दूसरे दिन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर केंद्र सरकार द्वारा पिछले चार साल में कराए गाए कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बढ़ती लोकप्रियता को देख विपक्षी एकजुट हो महागठबंधन बना रहे हैं। पर ये सब मिल कर भी धनुष तोड़ नहीं पाएंगे। उपचुनावों में भाजपा की हार के सवाल पर कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बहुत काम किया है, लेकिन हो सकता है कि कहीं उसके प्रचार प्रसार में कमी रह गई होगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा फिर नंबर वन रहेगी।
00000
एफडी की तैनाती, सीओ चकबंदी की जांच को कहा
प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने यह जानकारी दी कि टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर की काफी समय बाद कुछ दिन पहले ही नियुक्ति हुई है, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है। इस पर उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में सीएम से वार्ता करेंगी। जल्द ही एफडी की यहां नियुक्ति हो जाएगी। आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह में चकबंदी सीओ के कार्य के विरोध व ग्रामीण की शिकायत के बाद भी डीएम द्वारा कार्रवाई न की बात पर मेनका गांधी ने कहा कि वह इसे गंभीरता से लेंगी। उन्होंने बताया कि डीएम को इस मामले में जांच करा सख्त कार्रवाई को कहा गया है।
------