फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के लेबर रूम में सर्प घुसने से मचा हडकम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में काठा मार्ग पर स्थित सीएचसी के लेबर रूम में एक सांप घुस गया। सांप को देखकर स्टाफ नर्स ने शोर मचाया। शोर शोर सुनकर पहुुंचे सीएचसी कर्मी ने सांप को जिंदा पकड़कर दूर खेतों में छोड़ दिया। इसके बाद स्टाफ ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में काठा रोड पर स्थित सीएचसी आबादी से दूर जंगल में है। सीएचसी में आए दिन सांप दिखाई देते है। शुक्रवार को दिन के समय ही एक बड़ा ब्लैक सर्प लेबर रूम में घुस गया। वहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स तबस्सुम गर्भवती महिला को लेकर लेबर रूम में लेकर पहुंची तो उसे सर्प दिखाई दिया। सर्प को देखते ही उसके होश उड़ गए और गर्भवती को तुरंत वार्ड में भेजकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक एवं अन्य चिकित्सक व कर्मचारी भी दौड़ पडे़ और लेबर रूम में पहुंचे। सीएचसी कर्मी आशेंद्र कुमार ने धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार, दीपक स्वीपर आदि की मदद से सर्प को जिंदा पकड़ कर थैले में बंद कर लिया और दूर खेतों में छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें