खेकड़ा (बागपत)। तहसील कार्यालय पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें सीडीओ हूब लाल और एसडीएम आशीष कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व विभाग, विद्युत निगम आदि विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायती पत्र आए। इनमें में एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया ा। सीडीओ ने पूर्व में हुए समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्रों एवं उनके निस्तारण की समीक्षा की। साथ ही समस्याओं का तीन दिन में सभी संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसमें एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार जसधीर सिंह, सीओ वंदना शर्मा आदि मौजूद रहे।