फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानू निगम को लखनऊ में मिलेगा वेस्ट शिक्षक सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र में तैनात सहायक अध्यापक शानू निगम को लखनऊ में बेस्ट शिक्षक का सम्मान मिलेगा। शानू निगम क्षेत्र के सिंघौली तगा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान के मुख्यालय लखनऊ में आयोजित आईसीटी बेस्ड टीचिंग लर्निंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दो चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों से चयनित कुल 100 शिक्षक शामिल रहे। इसमें खेकड़ा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगौली तगा की सहायक अध्यापक शानू निगम को सम्मान के लिए चुना। शिक्षिका को 27 मार्च को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। इसमें बागपत के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। शनिवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा ने भी शानू निगम को संघ के सदस्यों की ओर से बधाई दी और विद्यालय परिसर में सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें