खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को नगर स्थित कोणार्क विद्यापीठ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया । इसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र धामा एवं प्रधानाचार्या मीना धामा, सविता, शालू गौड़, शक्ति राजदान ने अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।