फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी का योहार परंपरागत ढंग से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में वसंत पंचमी का त्योहार उल्लास पूर्वक मनाया। साथ ही मां सरस्वती की पूजा की।
सोमवार को नगर क्षेत्र में वसंत पंचमी का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। नगर स्थित होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय मे छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों ने सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए। साथ ही मां सरस्वती की आस्था के साथ सभी ने वंदना की। इस दौरान प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा, प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण, सुनीता शर्मा, जितेंद्र डागर, केपी शर्मा, प्रयास भारद्वाज, शिल्पा ढाका, रेशू, अंजली शर्मा, परी धामा, निकिता, वैष्णवी धामा, अभय चौधरी, शगुन यादव, आदित्य धामा, आकांक्षा कौशिक, अदिति त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सामाजिक संस्था महिला जैन मिलन खेकड़ा ने राजीव गौड़ के आवास पर बसंत पंचमी कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की संरक्षक सुमन जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। और वसंत पंचमी की महत्ता बताई। इसके साथ ही ण्मोकार मंत्र, महावीर प्रार्थना एवं सरस्वती वंदना का आयोजन किया । शानविका गौड़ एवं राजीव गौड़, सुनीता गौड़ आदि द्वारा मनमोहक भजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला । वीना जैन ने कहा संस्था स्थानीय स्कूलों में गरीब छह सौ बच्चों को गर्म कपडे़ बांट रही है। इस दौरान रीना जैन, मंजूसा जैन, रेखा जैन, टीना पांचाल, सुमन जैन, जनेश्वर दयाल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें