फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद दुकानों पर छापामारी, हड़कंप

विज्ञापन
छापामारी करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पूरनपुर। उपनिदेशक कृषि दिग्विजय सिंह, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने पुलिस टीम को साथ लेकर बुधवार को खाद की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में नगर और गजरौला की ग्यारह दुकानों से खाद और पेस्टीसाइड के नमूने लिए गए। छापेमार कार्रवाई से खाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर खिसक गए। दुकानें बंद कर भागने वाले दस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

छापेमार कार्रवाई के बाद नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर छापेमार कार्रवाई की गई। इसमें नगर की नीरज फर्टिलाइजर, आनंद फर्टिलाइजर, तराई फर्टिलाइजर, अंबरीष खाद भंडार, गजरौला के खान खाद भंडार, नूरी फर्टिलाइजर और छह अन्य खाद, फर्टिलाइजर की दुकानों से एक-एक खाद और फर्टिलाइजर का नमूना, नगर के निखिल चौधरी खाद भंडार, विजय खाद भंडार, विकास खाद भंडार, किसान खाद भंडार की दुकान से एक-एक खाद का नमूना लिया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छापेमार कार्रवाई में कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर खिसक गए। दुकानें बंद कर मौके से खिसकने वाले दस खाद व्यापारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने पर उक्त के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसआई रोहित कुमार टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें