फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव चिह्न आवंटित. चुनाव प्रचार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) । जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव में चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद ही दोनों पैनल के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। नगर में स्थित जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव चौबीस दिसंबर को है। इसमें एक पक्ष के नरेश जैन और दूसरे पक्ष के नगीन चंद जैन पैनल के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को दोनों पैनलों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन हो गया और चुनाव चिह्न आवंटित होते ही दोनों पक्ष के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। रविवार को दोनों पक्षों के लोग समर्थकों सहित मतदाताओं से अपने अपने पक्ष में मत देने के लिए दिन भर जनसंपर्क में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें