फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पखवाड़ा शुरू, बच्चों को बांटे उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस पखवाड़ा शुरू, बच्चों को बांटे उपहार
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। ईसाई समाज के लोगों ने खेकड़ा में क्रिसमस पखवाड़ा का आयोजन शुरू किया। इसमें निकाली गई झांकी में सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार दिए। अर्वाचीन हाई स्कूल में पहुंचने पर झांकी के कलाकारों का स्वागत किया गया। रविवार को आसरा निकेतन बागपत की सिस्टर फिलो के नेतृत्व में खेकड़ा में मनमोहक झांकी निकाली गई। झांकी में कलाकारों ने प्रभु यीशु के जन्म का प्रस्तुतीकरण किया। सांता बने कलाकार ने बच्चों को उपहार बांटे। साथ ही अर्वाचीन हाईस्कूल में पहुंचने पर सभी कलाकारों का प्रधानाचार्या मीनाक्षी स्वामी ने स्वागत किया। साथ ही सभी ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सिस्टर मर्सी, एनी, एंजली, एंसा, गार्मी, प्रज्ञ, रोशनी, उमेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें