खेकड़ा (बागपत)।
जेपी एकेडमी में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्रीन हाउस का दबदबा रहा। इसके अलावा सीनियर बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ रेड हाउस के अमर ने जीती।
नगर स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सीनियर बालक वर्ग फुटबाल मैच में ग्रीन हाउस की टीम ने रेड हाउस की टीम को हराया। सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी में ग्रीन हाउस की टीम ने ब्लू हाउस की टीम को हराया। जबकि जूनियर वर्ग गर्ल्स खो खो में ग्रीन हाउस की टीम को येलो हाउस की टीम ने हराया। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी मैच में ग्रीन हाउस की टीम ने येलो हाउस की टीम को हराया।
सीनियर बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में रेड हाउस का अमर प्रथम, ग्रीन हाउस का आशीष द्वितीय और ब्लू हाउस का नवाजिश तृतीय रहा। जूनियर बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में येलो हाउस का फरदीन प्रथम, ब्लू हाउस का पीयूष द्वितीय और ब्लू हाउस का हार्दिक तृतीय रहा। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में रेड हाउस ने येलो हाउस की टीम को हराया। बोल रेस में कार्तिक प्रथम, लक्की द्वितीय और अंकिता तृतीय रही। बेलून दौड़ में नीरज प्रथम, मनन द्वितीय एवं अलीशा तृतीय रही। जबकि फ्रोग रेस में खुशी प्रथम, गुंजन द्वितीय एवं प्राची तृतीय रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को प्रबंधक जगपाल सिंह धामा ने सम्मानित किया। इसमें विकास धामा, धीरज धामा, लताशा धामा, ज्योति, पूजा त्यागी आदि रहे।