शफी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में खेल सप्ताह का दूसरा दिन
बीसलपुर। शफी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे खेल सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका वर्ग में रुखसार बी व्यक्तिगत चैंपियन बनीं। उन्होंने 100 मीटर, लंबी कूद और स्टेंडिंग ब्रांड जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सफलता अर्जित की।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फराज सुहेल प्रथम, अरबाज हुसैन द्वितीय और अरसान हुसैन तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अरफत रजा, रोहित मौर्य और साजिद अली क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। लंबी कूद में अरबाज हुसैन, आदेश गंगवार और अजीम सिद्दीकी, स्टैंडिंग ब्रांड जंप प्रतियोगिता में अरबाज हसन, तहसीन रजा और सुरेश मौर्य, गोला फेंक में देवेश कुमार, अरशद और हर्ष शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रुखसार बी प्रथम, आव्या सिंह द्वितीय और तनिषा मित्तल तृतीय रहीं। लंबी कूद में रुखसार बी प्रथम, रमसा खानम द्वितीय और हिरा खानम तृतीय रहीं। स्टैंडिंग ब्रांड जंप प्रतियोगिता में रुखसार बी प्रथम, इशिका द्वितीय और तनिषा तृतीय रही। 200 मीटर दौड़, शाटपुट में अना खान प्रथम, शहरिश अलीम द्वितीय और तनिषा मित्तल तृतीय रहीं। चार गुणे 100 रिले रेस में शहरिस एंड पार्टी प्रथम, इसिका एंड पार्टी द्वितीय और वैष्णवी एंड पार्टी तृतीय रहीं। प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्य शोएब खान के निर्देशन में हुईं। निर्णायक मंडल में सूर्यप्रकाश मिश्रा, हिरा खान, दीपक खत्री, आरिफ, सदफ, गौरव सिंह, सौरव विश्नोई, आलिया और प्रवीन कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।
निसा कॉलेज के क्रीड़ा समारोह का समापन
बीसलपुर। निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह सोमवार को समाप्त हो गया। सोमवार को अंतिम दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं।
सोमवार को हुई खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पीस हाउस विजयी रहा। 200 मीटर दौड़ में कक्षा 12 की फरहा प्रथम, शीतल द्वितीय और गुलजेबा तृतीय रहीं। टंग ऑफ वार में मोटीवेशन हाउस की छात्राएं प्रथम रहीं। शाटपुट में कक्षा आठ की उजमा प्रथम, पलक द्वितीय और फरहा तृतीय रहीं। प्रतियोगिताओं का निर्देशन कर रहीं प्रधानाचार्य प्रीति यादव ने बताया कि विजयी प्रतियोगियों को 14 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।