फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-मैलानी रेल मार्ग पर 15 से ब्लाक नहीं

विज्ञापन
रेलवे
विज्ञापन
ब्राडगेज को लेकर 15 से लिया जाना था ब्लॉक
विज्ञापन

अगले आदेश तक चलती रहेंगी पीलीभीत-मैलानी के बीच ट्रेनें

पूरनपुर। पीलीभीत-मैलानी रेल रूट पर पंद्रह नवंबर से होने वाला मेगा ब्लॉक अब नहीं लिया जाएगा। इसे अगले आदेश तक टाल दिया गया है। इससे ट्रेनों का संचालन अब पहले की भांति होता रहेगा। मेगा ब्लॉक न होने की सूचना से क्षेत्र के लोग मायूस है। लोगों का तर्क है कि ब्राडगेज को लेकर ट्रेनों और बोगियों की संख्या कम होने से आवागमन में असुविधा हो रही है। इससे तो मेगा ब्लॉक लेकर अमान परिवर्तन का कार्य शुरू हो जाता तो ठीक था। ताकि कुछ इंतजार के बाद ब्राडगेज लाइन पर आवागमन की सुविधा दुरुस्त हो जाती।
पीलीभीत-ऐशबाग रूट पर ब्राडगेज को लेकर सीतापुर से मैलानी के बीच कार्य प्रगति पर है। पीलीभीत से बरेली के बीच ब्राडगेज का कार्य पूरा होने के साथ ट्रेनों का संचालन कई माह पहले शुरू किया जा चुका है। रूट पर पीलीभीत से मैलानी के बीच मेगा ब्लॉक तो नहीं लिया गया है, लेकिन करीब ढाई साल से ब्राडगेज को लेकर धीमी गति से कार्य हो रहा है। पीलीभीत-मैलानी के बीच पंद्रह नवंबर से मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया था। इसका आदेश संबंधित स्टेशनों को भी भेजा गया था। मेगा ब्लॉक को लेकर प्रसादपुर, शाहगढ़, संडई हाल्ट, माला, दुधियाखुर्द, कुर्रैया, सेहरामऊ को ट्रेनों के अलावा अन्य आवागमन के साधन न होने से क्षेत्र के लोग चिंतित थे। हालांकि परिवहन विभाग के अफसर मेगा ब्लॉक होने पर परिवहन सुविधा मुहैय्या कराने का दावा कर रहे थे। उधर, मेगा ब्लॉक को लेकर तैयारियां पूरी न होने से पंद्रह नवंबर से होने वाले मेगा ब्लॉक न होने की उम्मीद जताई जा रही थी। इसी के कर्मचारियों के होने वाले स्थानांतरण, रेलवे के विभिन्न विभागों से सामान गिनती आदि की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी। अब पंद्रह नवंबर से मेगा ब्लॉक न होने का फरमान आ गया है। इसकी जानकारी पर क्षेत्र के लोगों मेें मायूसी है। मेडिकल स्वामी इमरान खान, साहूकारा निवासी प्रेम शंकर आदि का कहना है कि ब्राडगेज को लेकर ट्रेनों और बोगियों की संख्या कम होने से, ट्रेनों के लेट लतीफ आने आदि से आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। इससे मेगा ब्लॉक होता, तब कुछ दिन की समस्या के बाद ट्रेनों से आवागमन की सुविधा तो दुरुस्त हो जाती।
विज्ञापन


रास्ते बंद करने से रोष
पूरनपुर। पंद्रह नवंबर से मेगा ब्लॉक होने की घोषणा के बाद मालगोदाम प्लेटफार्म पर मिट्टी के भराव का कार्य तेजी से शुरू किया गया। इसमें लाइनपार को आवागमन के रास्ते पर मिट्टी के भारी-भारी ढेर डालकर लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया। इससे बाइक और अन्य वाहन सवार लोगों को लाइनपार आवागमन को करीब एक किलोमीटर दूरी तय कर रेलवे फाटक से आवागमन करना पड़ रहा है। पैदल आवागमन करने वालों को भी असुविधा हो रही है। इससे आवागमन करने वाले लोगों मेें रोष है।
विज्ञापन


पीलीभीत-मैलानी के बीच ब्राडगेज को लेकर पंद्रह नवंबर से मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया था। इसकी तैयारी भी तेजी से शुरू की गई थी। किन्हीं कारणों से अब पंद्रह नवंबर से होने वाला मेगा ब्लॉक अब नहीं होगा। इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
- राजेंद्र कुमार, जनसंपर्क अधिकारी इज्जतनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें