खेकड़ा (बागपत)।
एमएम इंटर कॉलेज के शिक्षणेत्तर स्टाफ ने डीआईओएस के कॉलेज में सहायक लिपिक के पद पर नियुक्ति करने के विरोध में दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रखा। उन्होंने तत्काल नियुक्ति निरस्त नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
नगर के एमएम इंटर कॉलेज के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। दूसरे दिन भी उनकी समस्या सुनने के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य अथवा प्रबंध संचालक धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। धरना स्थल पर पहुंचे संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश पांचाल ने कर्मचारियों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा जिला विद्यालय निरीक्षक ने मृत आश्रित की नियुक्ति को कॉलेज से अविलंब निरस्त कर उसका अन्य किसी विद्यालय में समायोजन नहंी किया तो उक्त संघर्ष सत्याग्रह के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक केे कार्यालय पर दो अक्तूबर को आंदोलन शुरू होगा। इसमें रघुनाथ शर्मा राजेश गौड़, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा, राजवती, सतेंद्र शर्मा, गौरव भारद्वाज, जगदेव तोमर, दिनेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, सुधीर यादव, देवदत्त शर्मा, नीरज वत्स आदि मौजूद रहे।