फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराव से बचने को खुद धरना स्थल पहुंचे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स द्वारा घेराव की चेतावनी के बाद विधायक खुद धरना स्थल पहुंचे। विधायक ने आंगनबाड़ी वर्कर्स से ज्ञापन लेकर उनकी समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राज्यकर्मचारी का दर्जा देने एवं मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स 21 अगस्त से कलमबंद हड़ताल का आंदोलन कर रहे हैं। 10 दिन से नेहरू पार्क पर धरना प्रदर्शन कर डीएम, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि आंगनबाड़ी का हाल या समस्या जानने नहीं पहुंचा। इसपर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने नाराजगी व्यक्त की और बुधवार को हुए धरना प्रदर्शन में विधायक का घेराव करने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी को देखते हुए बृहस्पतिवार को धरना स्थल के साथ साथ विधायक के आवास तक भारी पुलिस फोर्स तैनात किया था। नेहरू पार्क से जुलूस के रूप में आंगनबाड़ी वर्कर्स शहर विधायक संजय गंगवार के आवास पर जाने की योजना बना चुकी थीं। इस बीच घेराव की जानकारी होने पर शहर विधायक किसी फजीहत से बचने को खुद नेहरू पार्क पहुंचे और उन्होंने आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स से बातचीत कर उनकी समस्या का शीघ्र निकलवाने और इस बाबत मुख्यमंत्री को अवगत कराने का आश्वासन देकर उनका ज्ञापन लिया। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष वीरबाला, महामंत्री निर्मल कौर, राखी, हृदय वर्मा, उपासना गौतम, जसवंती देवी, विमलेश, सोमवती, विभा जायसवाल, कल्पना गुप्ता, हेमा देवी, मिथलेश, रूचि, कृष्णा, अनीता सहित कई महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें